डॉक्टर की पढ़ाई में इंट्रेस्ट नहीं…लिखकर गया के छात्र ने कोटा में फांसी लगा ली!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

सुसाइड नोट में लिखा-‘मम्मी-पापा मैं आपके बताए रास्ते पर नहीं चल सका

कोटा : राजस्थान के कोटा के बोरखेड़ा इलाके में बिहार के गया का रहने वाला एक कोचिंग छात्र ने पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चेरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक छात्र के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्र ने पढ़ाई में मन नहीं लगने की बात कही है।

नीट की तैयारी कर रहा था अभिषेक
पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र अभिषेक कुमार बिहार के गया का रहने वाला था। वह कोटा की एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था। मृतक छात्र ने सुसाइड नोट में काफी बातें लिखी हैं, जिसमें उसने पढ़ाई में दवाब की बात के अलावा कुछ लोगों द्वारा परेशान करने की बात भी कही है। वहीं पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा
मृतक छात्र के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने माता-पिता से मांफी मांगते हुए लिखा है कि ‘मम्मी पापा मैं आपके बताए हुए रास्तों पर नहीं चल सका और मेरा डॉक्टर बनने में कोई इंटरेस्ट नहीं है, न ही मुझे पढ़ाई समझ में आ रही है।’ मैं आपसे माफी चाहता हूं कि आपके सपनों को पूरा न कर सका और मौत को गले लगा रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।

Join us on:

Leave a Comment