मोतिहारी सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

मुख्यमंत्री ने मोतिहारी में हुए सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

• मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप अविलंब 05-05 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश ।

पटना, 11 सितम्बर 2022 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी में एन0एच0 28 पर बैरिया देवी स्थान के निकट सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप अविलंब 05-05 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Join us on:

Leave a Comment