रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा:-
भागलपुर के जगदीशपुर थाना अंतर्गत गोनू धाम हाल्ट के समीप नारा रेलवे पुल के पास एक वृद्ध आदमी का शव बरामद
भागलपुर के जगदीशपुर थाना अंतर्गत गोनू धाम हाल्ट के समीप नारा रेलवे पुल के पास एक लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वृद्ध आदमी दोनों आंख से अंधा था। किसी तरह लाठी के सहारे चलकर आसपास के क्षेत्रों में भीख मांग कर अपना भरण-पोषण कर लेते थे अधिकतर उनको गोनू धाम मंदिर के क्षेत्रों में देखा जाता था ग्रामीणों का कहना है कि कहीं बाहर से आकर गोनू धाम मंदिर को ही अपना आशियाना बना लिया था किसी से कोई बातचीत भी नहीं होती थी ना ही उनका किसी को नाम एवं पता पता है। वही घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना प्रभारी अमित कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।




