चार्ल्स तृतीय के सम्राट बनते ही ब्रिटेन में नए युग का आगाज!

SHARE:

रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-

पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट चुनी गई
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के दो दिन बाद हुई ताजपोशी

लंदन : चार्ल्स तृतीय के सम्राट घोषित होने के साथ ही ब्रिटेन ने नए युग का आगाज हो गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के दो दिन बाद उनके बेटे चार्ल्स तृतीय नए सम्राट बन गए है। इतिहास में पहली बार टेलीविजन पर ऐतिहासिक समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी हुई। इसके साथ ही उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट चुनी गईं। सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में शनिवार को किंग चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया गया। किंग चार्ल्स मां एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूर्व ब्रिटेन के प्रिंस थे। लंदन में सेंट जेम्स पैलेस में शाही समारोह के दौरान ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस के अलावा कई वरिष्ठ राजनेता और अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें वे अधिकारी और राजनेता भी शामिल हुए, जो आने वाले समय में सम्राट के सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय के साथ उनकी पत्नी कैमिला को क्वीन कंसोर्ट चुना गया। साथ में उनके सबसे बड़े बेटे विलियम चार्ल्स के उत्तराधिकारी होंगे। उन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि दी गई।

ब्रिटेन के नए सम्राट चार्ल्स ने इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले संबोधन में मां एलिजाबेथ द्वितीय को याद किया और कसम खाई वे अपनी मां और महारानी द्वारा खाई कसम को जारी रखेंगे और आजीवन ब्रिटेन के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को सम्राट ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था-मेरी प्यारी मां जब आप मेरे प्रिय स्वर्गीय पिता से मिलने के लिए अपनी अंतिम महान यात्रा शुरू कर चुकी हैं, मैं बस आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं। हमारे परिवार और राष्ट्र के लोगों के प्रति आपके प्यार और समर्पण के लिए धन्यवाद, आपने इतने वर्षों तक इतनी लगन से सेवा की।

Join us on:

Leave a Comment