रिपोर्ट -अनमोल कुमार!
नीतीश कुमार का अब कोई वजूद नहीं, वे लालू यादव के चरणों में गिरे रहते हैं
अब बिहार में भाजपा की लड़ाई जदयू से नहीं, राजद से
पटना : बिहार विधान परिषद में नेता विपक्ष और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के पास वोट ही नहीं और नीतीश कुमार का अब कोई वजूद नहीं रह गया है। वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चरणों में गिरे रहते हैं। वह दिन दूर नहीं जब तेजस्वी यादव कल्याण बिगहा में कुटिया बनाकर नीतीश कुमार को वहां बैठा देंगे। अब बिहार में भाजपा की लड़ाई राजद से है न कि जदयू से।
सम्राट चौधरी का मानना है कि जदयू विलीन होने वाली है। अब बिहार में सिर्फ भाजपा और राजद की लड़ाई होगी। राजद के पास बस माय समीकरण वाली वोट है जबकि नीतीश कुमार के पास कोई वोट नहीं है। उन पर बोलना ही बेकार है, क्योंकि नीतीश कुमार का अस्तित्व बिहार में खत्म हो गया है। वे लालू के चरणों में गिरे रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विधायक उन्हें छोड़कर भाग रहे हैं।
क्या यही नीतीश का जनता राज है?
नीतीश कुमार के जनता राज पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार को पटना के पीरबहोर थाने में ही देखने को मिल गया है। राजद के पूर्व एमएलसी के बेटे ने थाने में घुसकर डीएसपी को गालियां दी, धकेला और कॉलर पकड़ लिया। पूरा थाना राजद नेता के बेटे के सामने गिड़गिड़ाता रहा और वह पुलिस को भद्दी गालियां देता रहा। क्या इसे ही नीतीश कुमार ही जनता राज कह रहे हैं।




