यूपी : सपा दफ्तर पर अखिलेश-नीतीश का पोस्टर, यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

सपा नेता ने कहा-विपक्षी दलों ने अब मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

लखनऊ : बिहार में हाल में बड़े राजनीतिक उलटफेर से प्रेरित एक पोस्‍टर यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर शनिवार को लगा नज़र आया। पोस्‍टर पर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की तस्‍वीरों के साथ लिखा है-यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार। सपा नेता आईपी सिंह ने इस पोस्टर को लगवाया है।
बिहार में भाजपा से नाता तोड़कर तेजस्‍वी यादव से हाथ मिलाने के बाद नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की मुहिम तेज हो गई हैं। सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्‍टर के बारे में पार्टी नेता आईपी सिंह ने मीडिया से कहा कि यूपी और बिहार देश की सियासत की दशा-दिशा तय करने वाले राज्‍य हैं। ये दोनों बड़ी आबादी वाले राज्‍य हैं। साथ ही राजनीतिक रूप से जागरूकता भी यहां है। उन्‍होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अब मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निश्चित ही यह अपने मकसद में सफल रहेगा। मालूम हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बिहार में महागठबंधन और भाजपा विरोधी मोर्चे के साथ लगातार एकजुटता का प्रदर्शन करते रहे हैं।
आईपी सिंह ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव केंद्र से मोदी सरकार को हटाने के लिए हो रहा है। सभी विपक्षी दल मिलकर मोदी सरकार को सत्‍ता से बेदखल करके रहेंगे। यूपी और बिहार की इसमें बड़ी भूमिका होगी।
दिल्‍ली में मुलायम से मिल चुके हैं नीतीश
बता दें कि पिछले 7 तारीख को नीतीश कुमार ने दिल्‍ली में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। तब नीतीश ने कहा था कि अखिलेश यूपी का नेतृत्‍व करेंगे। तब अखिलेश ने भी कहा था कि वे नीतीश कुमार की मुहिम में उनके साथ हैं।

Join us on:

Leave a Comment