पत्रकारों के हित के लिये विधानसभा में आवाज़ उठाएंगी रश्मि वर्मा!

SHARE:

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-

बेतिया बाल्मीकि नगर शुक्रवार के दिन महर्षि बाल्मीकि की तपोभूमि बाल्मीकि नगर के श्याम गेस्ट हाउस में बाल्मीकि प्रेस क्लब की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा विशिष्ट अतिथि बगहा एसपी किरण कुमार यादव एवं एसडीएम दीपक मिश्रा मनीषा पांडे संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ की विधायिका महोदया तथा कही की पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर बिहार विधानसभा में आवाज उठाएंगे वही बगहा एसपी ने कहा कि पत्रकार और पुलिस मिलकर काम करें तो समाज से अपराध तथा भ्रष्टाचार बहुत कम हो जाएगा । वही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए इंजीनियर धर्मेश कुमार , समाजसेवी झुन्नू सिंह,दिपू कुमार तथा स्वच्छता अभियान में बेहतर काम करने के लिए आदित्य कुमार एवं कला के क्षेत्र में काम करने के लिए श्वेत शरन और कुमारी सीमा तथा कई लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया मौके पर धर्मेंद्र तिवारी निरंकार भास्कर अश्वनी कुमार सिंह जय किशोर शर्मा राणा प्रताप गुप्ता अतुल कुमार सत्यम सिंघानिया मिथिलेश कुमार शेखर सोनी नवीन कुमार आदर्श श्रीवास्तव सुमित कुमार समेत कई प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रिक मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे

Join us on:

Leave a Comment