कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-
प्याज भरे बोरे की आड़ में छिपा कर लाई जा रही 5700 लीटर शराब जब्त, ट्रक का चालक गिरफ्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती- थाना क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच टू के डिडिखिली टोल प्लाजा के समीप उत्पाद विभाग, एंटीलिकर की टीम व दुर्गावती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार की प्याज के बोरियों में छिपा कर ट्रक से ले जाये जा रहे 5700 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने 5700 लीटर शराब बरामद कर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया हैं। शराब के साथ पकड़ा गया ट्रक चालक राजस्थान का रहने वाला दिनेश कुमार है। बता दें कि पुलिस की उक्त टीम क्षेत्र से गुजरने वाली एन एच टू पर डिडखिली टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक ट्रक को रोककर पुलिस टीम सघन तलाशी करने लग। इस क्रम में ट्रक के डाले में प्याज भरे बोरियो के आड़ में भारी मात्रा में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब पाई गई। इसके बाद चालक स रही.
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने द बताया कि वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग, एंटीलिक व दुर्गावती पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी चेकिंग के दौरान एन एच टू के रास्ते युपी की तरफ से आ रही एक डीसीएम ट्रक संख्या आर जे 14जी सी1859की तलाशी ली गई। जिसके डाले से छोटे बड़े बोतलों से भरी पेटीयो में बन्द अंग्रेजी शराब पाई गई। जिसकी कुल मात्रा लगभग पांच हजार सात सौ लीटर के करीब आंकी जा रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पूछताछ जारी है।




