शहर में 40 महत्वपूर्ण योजनाओं को कराया गया पूर्ण-जॉनी आर्य!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-

दो साल और एग्यारह महीने के कार्यकाल में भभुआ शहर में 40 महत्वपूर्ण योजनाओं को कराया गया पूर्ण-जॉनी आर्य

निवर्तमान नप अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर जारी किया घोषणा पत्र

कैमूर जिले के भभुआ नगर पर्षद के निवर्तमान नप अध्यक्ष जैनेंद्र आर्य उर्फ जॉनी आर्य द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछले दो साल और एग्यारह महीने के अपने कार्यकाल में कराये गये कार्यों को लेकर घोषणा पत्र जारी किया है। साथ ही आनेवालेआगामी पांच वर्षों में जानी आर्य द्वारा कराए जानेवाले कार्यों व योजनाओं को लेकर भी घोषणा पत्र जारी किया है। इसको लेकर नप अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्य को लेकर प्रेसवार्ता किया। जिसमें उनके कराये गये कार्यों की उपलब्धियां गिनाते हुए शहर के सभी 25 वार्डों में कराये जानेवाले कार्यों का घोषणा पत्र जारी किया। प्रेसवार्ता के दौरान श्री आर्य ने कहा कि उनकी लोकप्रियता शहर के लोगों में अधिक छाई हुई है। जिसको लेकर बिपछियों को बेचैनी हो रही है। बेवजह विपछी अनाप शनाप आरोप लगा रहे है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा दो साल और एग्यारह महीने के कार्यकाल में 40 महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण कराया गया है। कराये गए कार्यों में प्रमुख रूप से जिन कार्यों को कराया गया है उसमें रैन बसेरे का निर्माण है। सड़कों और गलियों में एलईडी लाइट लगाया गया है। डोर टू डोर कूड़े का उठाव कराया जा रहा है। पटेल कॉलेज से रामपुर कॉलोनी तक बड़े नाले का निर्माण कराया गया है। साथ ही अशोक सम्राट का निर्माणाधीन भवन, स्मार्ट मीटर के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके अलावे भभुआ शहर के वार्ड संख्या आठ में रास्ते को खुलवाने सहित शहर में कार्य अन्य कार्य कराए गये है. प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि इस बार अगर जनता मौका देती है तो शहर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार काम करेंगे। इसके लिए घोषणा पत्र में शहर के सभी वार्डों में कराये जानेवाले कार्यों की रुपरेखा भी जारी किये हैं।

  • दो साल 11 महीने में काफी सीखने समझने का मौका मिला
    प्रेस वार्ता के दौरान जॉनी आर्य ने कहा कि 2 साल 11 महीने का कार्यकाल में काफी सीखने और नगर को समझने का मौका मिला. भभुआ शहर में जल जमाव की एक बड़ी समस्या है। इसके लिए एक मास्टरप्लान तैयार कर जल जमाव से मुक्ति के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। पोस्टआफिस से एकता चौक होते हुए बबुरा तक नाला का निर्माण होगा। चकबंदी रोड समेत पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पटेल चौक को जाम से निजात दिलाने के लिए डीवाइडर लगाने, ई-रिक्शा और आटो स्टैंड की व्यवस्था करने, नगर परिषद के पूरे क्षेत्र को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित करने, नगर को साफ सुथरा रखने के लिए डोर टू डोर कचरा उठाव के साथ हर समय सफाईकर्मियों की उपलब्धता, नगर की प्रत्येक गालियों की पक्कीकरण, साथ मे जल निकासीके लिए नालो का निर्माण किया जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment