चंद्रभानु देवी की 14 वीं पुण्यतिथि आयोजित!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में पूर्व सांसद डॉ चंद्रभानु देवी की 14 वाँ पुण्यतिथि आयोजित की गई

बेगूसराय बलिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व० प्रो० चन्द्रभानु देवी की14वीं पुण्यतिथि मनाई गई पुण्यतिथि चंद्रभानु रामाकांत चौधरी फाउंडेशन (CBRKC) के कार्यालय में आयोजित किया गया इस मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन फाउंडेशन के सचिव डॉ. कन्हैया कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व सांसद स्व० चन्द्रभानु देवी के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। रक्तदान शिविर के अवसर पर फाउंडेशन सचिव डॉ कन्हैया कुमार ने कहा कि जिस ईमानदारी, सादगी एवं सेवा का व्रत लेकर प्रो० चन्द्रभानु देवी जी ने जीवनपर्यन्त कार्य किए, आज उनके आदर्शो को जन-जन तक पहुंचाना है। पूर्वजों के जीवन संघर्ष को समाज में रखना और हर मौके पर याद करना आज जरूरी हो गया है। पूर्वजों के बलिदान व त्याग को याद कर राष्ट्र व समाज को जागृत किया जा सकता है। इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सी० बी० आर० के० सी फाउंडेशन विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में,शिक्षा के क्षेत्र में,जन कल्याणकारी क्षेत्रों में काम करते हुए अपनी अहम भूमिका निभा रही है।आगे भी अनवरत रूप से समाज में अपनी भागीदारी देती रहेगी।
पुण्यतिथि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए कई लोगों ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए स्वैच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ कन्हैया कुमार, जयप्रकाश गुप्ता,शिवम गौतम,अमन प्रियदर्शी, मनमोहन कुमार, शंकर पंडित,सोनू कुमार, शशिरंजन कुमार,प्रेम राज, संतोष कुमार और मिलन कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रामु सिंह,अमित यादव, रेणु देवी,मिथलेश सिंह,मो0 इरशाद, मो0 इमरान,सिंटू कुशवाहा,आलोक कुमार एवं राष्ट्रकवि दिनकर ब्लड बैंक के कर्मचारी संजीव जी एवं आरिफ जी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment