ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
हाजीपुर- शहर में अचानक तेज हुई बारिश के कारण सदर अस्पताल पूरा जलमग्न हो गया। सदर अस्पताल परिसर समेत कई कमरे में बारिश का पानी जम गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। बारिश के क्रम में मरीज इधर-उधर छूपने लगे। वहीं स्वास्थ्य कर्मी भी अपने सामान इधर-उधर हटाने लगे। शहर में अचानक तेज हुई बारिश के कारण सदर अस्पताल पूरा जलमग्न हो गया। इमरजेंसी के बाहर पूरा पानी जम गया वहीं निबंधन काउंटर और कई कमरा में पूरा पानी भर गया। जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी हुई। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।




