ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
हाजीपुर- रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम ट्रेन पकड़ने के दौरान परीक्षा देने जा रहे छात्र ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। युवक पवन कुमार यादव गया जिला का रहने वाला है। घायल युवक ने बताया कि परीक्षा देने आसाम जा रहे थे इसी दौरान हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम ट्रेन पकड़ने के दौरान पैर फिसल कर नीचे गिर गए जिसमें गंभीर रूप से चोट लगी है।




