राजपथ अब होगा ‘कर्तव्य पथ, मोदी सरकार राजपथ और सेन्ट्रल विस्टा लॉन का बदलेगी नाम!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

मोदी सरकार राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलने जा रही

नई दिल्ली : मोदी सरकार जल्द ही नई दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर अब 'कर्तव्य पथ' करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' करने के संबंध में सात सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है और प्रस्ताव को परिषद के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरा मार्ग और क्षेत्र कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कार्तव्य पथ’ करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन (रायसीना हिल) तक के मार्ग को राजपथ के नाम से जाना जाता है। हर साल यहां गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड और झांकियां निकाली जाती हैं। ब्रिटिश काल में राजपथ को किंग्सवे कहा जाता था।
बता दें कि, इससे पहले मोदी सरकार ने पहले कार्यकाल के दौरान 2016 में दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास की ओर जाने वाले रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था। वही, 28 अगस्त 2015 को औरंगजेब रोड का नाम बदलकर मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रख दिया गया था।

Join us on:

Leave a Comment