सुशील मोदी ने कहा-नितीश कुमार की कोई विश्वसनीयता नहीं रह गई!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

रंग बदलने में गिरगिट को मात दे रहे नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद

पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा कर राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिट को मात दे रहे हैं। उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं रह गई है। अब भाजपा के दरवाजे उनके लिए बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2013 में नीतीश कुमार ने कहा कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा, लेकिन चार साल बाद उन्हें गलती का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्हें 2017 में फिर भाजपा की शरण में आना पड़ा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनवाया, लेकिन आठ महीने बाद पलटी मार कर उनकी कुर्सी छीन ली और खुद मुख्यमंत्री बन गए। मोदी ने कहा कि नोटबंदी का समर्थन करते हुए जिस नीतीश कुमार ने बेनामी सम्पत्ति पर कार्रवाई की मांग की थी, वही बेनामी सम्पत्ति के आरोप में घिरे तेजस्वी यादव के साथ सरकार चला रहे थे। पूर्व डिप्टी सीएम मोदी ने कहा कि 20 महीने महागठबंधन-01 की सरकार चलाने के बाद नीतीश कुमार को घुटन होने लगी थी। उन्हें लालू प्रसाद के दबाव में राजद के बाहुबली नेता शहाबुदीन को छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नीतीश कुमार को “परिस्थितियों का मुख्यमंत्री” कहा और जिनके साथ काम करने में उनकी आत्मा गवाही नहीं देने लगी थी, उन्हीं के साथ फिर क्यों चले गए?

नीतीश की गलतियों का खामियाजा बिहार को बार-बार भुगतना पड़ा
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की गलतियों का खामियाजा बिहार को बार-बार भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से भी उन्हें जल्द निराशा होगी और जब फिर उनकी अन्तरात्मा कुछ कहेगी, तब नाक रगड़ने पर भी भाजपा के दरवाजे उनके लिए नहीं खुलेंगे।

Join us on:

Leave a Comment