रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा।भारतीय खाद्य निगम के श्रमिकों ने कहा है कि जब तक उनकी 22 सूत्री मांगे सरकार नहीं मान लेती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि श्रमिक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकांत शर्मा के आह्वान पर 29 अगस्त को शुरू हुआ आंदोलन 8 सितंबर तक खाद भंडार मोकामा में जारी रहेगा।जबकि आगामी 9 सितंबर को मंडल कार्यालय पटना,21 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालय पटना में और मांगे पूरी नहीं होने पर 11 अक्टूबर को पूरे भारत में एफसीआई कर्मी में मौन दिवस मनाएंगे।उसके बाद भी यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो 15 नवम्बर को एफसीआई के मुख्यालय,नई दिल्ली में आंदोलन प्रस्तावित है।आंदोलन कर रहे एफसीआई श्रमिकों की प्रमुख मांगों में मृत श्रमिकों के आश्रितों को नौकरी, हाईयर पेंशन लागू करना,1 जनवरी 2017 के वेतन रिवीजन के अनुसार ओवरटाइम एवं इंसेंटिव एरियर का भुगतान आदि शामिल है।




