रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
पद का दुरूपयोग करते हुए 20 अगस्त को 4 लोगों को बेउर जेल भेजा
राजू सिंह की पत्नी ने इसकी शिकायत हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से की
पटना : बिहार के पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि अपहरण के केस में फंसे पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह अपने खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट के मामले में शिकायतकर्ता और बिल्डर राजू सिंह को मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए बेऊर जेल में बंद राजू सिंह पर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे केस को मैनेज किया जा सके। सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए 20 अगस्त को चार लोगों को बेउर जेल भेजा। राजू सिंह पर दवाब डाला जा रहा था कि वे समझौता कर लें। वहीं राजू सिंह की पत्नी ने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि 21 अगस्त को जिला प्रशासन ने चार लोगों को जेल में प्रवेश कराया था। उन्होंने कहा कि ये वही कार्तिकेय कुमार है, जिनके खिलाफ अरेस्ट वारंट होने के बावजूद नीतीश कुमार ने उन्हें 20 दिनों तक कानून मंत्री बनाए रखा, ताकि वे अपने पद का दुरूपयोग कर सकें। बाद में उन्हें गन्ना मंत्रालय का प्रभार दे दिया गया।




