रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा में विधानसभा उपचुनाव होना है ऐसे में अब भाजपा ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.
दरअसल मोकामा में इन दिनों उपचुनाव को लेकर भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर चल रहा है, साथ ही कई कार्यक्रम भी लगातार किये जा रहें हैँ, इस बात के कयास पहले से लगाये जा रहें थे की भाजपा अपना उम्मीदवार दे सकती है, जो आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के घोषणा के साथ ही सत्य साबित हुई,उन्होंने कहा की बीजेपी ना सिर्फ मोकामा से उम्मीदवार देकर विधानसभा उपचुनाव जीतेगी बल्कि मुंगेर लोकसभा भी 3 लाख से अधिक मतों से जीतेगी.
उन्होंन मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी प्रेस वार्ता में जमकर निशाना साधा,
डॉ जायसवाल ने कहा की मुख्यमंत्री दीवास्वप्न देख रहें हैँ. वहीं सांसद ललन सिंह पर कटाक्ष करते हुये कहा की भाजपा ने मुंगेर लोकसभा के अंतर्गत तीनों सीटें जीती जबकी जदयू तीनों सीटें हार गई.
बाइट :- संजय जायसवल




