दानापुर में नाव हादसा, 55 लोग थे सवार,10 लापता, तलाश जारी!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

ब्रेकिंग दानापुर

शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगहारा बीच नदी के धार में नाव डूबी, नाव पर 55 लोग सवार थे जिसमें 10 लोग लापता हैं। सभी लापता की खोजबीन की जा रही है। नाव पर सवार लोग दाउदपुर के रहने वाले है। नाव पर सवार मजदूर लोग घास लेकर गंगहारा नदी से लौट रहे थे इसी दौरान हुई घटना। नाव डूबने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुटी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचें। गोताखोरों की मदद से लापता मजदूरों की खोजबीन की जा रही है। दानापुर प्रभारी अनुमंडलाधिकारी इष्ट देव महादेव ने दी जानकारी।

Join us on:

Leave a Comment