संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
प्रत्येक लेनदेन पर ग्राहकों को विशेष लाभ देने की घोषणा
मुजफ्फरपुर । पे फोन,भीम एप ,पेटीएम आदि की तरह बिहार का पहला डिजिटल पेमेंट एप “पे हो” का शुभारंभ कल से होने जा रहा है। पूर्व संध्या पर पे हो के सीएमडी दिलीप कुमार एवं प्रबंध निदेशक पंकज चौहान ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी । दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि इस ऐप की शुरुआत बिहार में रहकर बिहार से ही करने के पीछे यह सोच है कि हमारा बिहार पे हो के माध्यम से राष्ट्रीय पटल पर स्थापित हो। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल ऐप की मदद से हम उपभोक्ताओं को बैंकिंग लेनदेन के अलावे यूटिलिटी सर्विस क्यू आर सर्विस, डेबिट एंड क्रेडिट कार्ड सर्विस की सुविधाएं प्रदान करेंगे। यह कोशिश रहेगी कि आने वाले दिनों में प्रत्येक दुकानदारों के लिए यह सुविधा एटीएम की तरह उपलब्ध हो। जिसमें निश्चित तौर पर प्रत्येक लेनदेन में कैशबैक की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।




