विधायकों को डरा कर नहीं, इस्तीफा दिलाकर चुनाव में उतारे भाजपा – मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट-अनमोल कुमार:-

मणिपुर में दल-बदल पर मांझी ने दी भाजपा को चुनौती

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने मणिपुर में जदयू विधायकों के दल बदलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी है कि वह विधायकों को डरा-धमकाकर अपने खेमे में न करे, बल्कि उनसे इस्तीफा दिलाकर चुनावी मैदान में उतारे। उसके बाद जनता खुद ही तय कर देगी कि कौन किसके साथ है? बता दें कि एक दिन पहले मणिपुर में जदयू के 6 में से 5 विधायकों ने भाजपा का झंडा थाम लिया था। बिहार के महागठबंधन सरकार में शामिल हम के मुखिया मांझी ने मणिपुर की घटना को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए शनिवार को ट्वीट कर कहा-आप किसी दल के विधायक को डरा कर, समझा-बुझाकर, लालच देकर या ब्लैकमेल कर अपने साथ ले जा सकते हैं, लेकिन उससे जनादेश आपके साथ नहीं जा सकता। अगर वास्तव में आप सिद्धांत की बात करतें हैं तो उन विधायकों से इस्तीफा दिलाकर उन्हें चुनावी मैदान में भेजिए। जनता तय कर देगी कि वह किनके साथ हैं?

Join us on:

Leave a Comment