जिला टास्क फोर्स की बैठक में कृषि पर रहा फोकस !

SHARE:

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-

जिला टास्क फोर्स की बैठक में कृषि पर रहा फोकस 

बांका :-

 जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल ,बांका, बौसी एवं बिजीखोरवा से सिंचाई / धान रोपनी संबंधित जानकारी प्राप्त किया गया और बताया गया कि बाराहाट एवं धोरैया प्रखंड में धान की रोपनी क्यों कम हुई है?  जिला कृषि पदाधिकारी, बांका के द्वारा डीजल अनुदान की स्थिति एवं आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत बीज वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इसके अलावे जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आवेदकों द्वारा बीज प्राप्त करने के लिए प्राप्त आवेदन के समय से 24 घंटे के अंदर वितरण करना सुनिश्चित कराएंगे। किसी भी प्रखंड में शून्य प्राप्त आवेदन एवं बीज वितरण की स्थिति नहीं होनी चाहिए। तथा बाराहाट, बौसी, फुल्लीडुमर एवं कटोरिया प्रखंड में धान की रोपनी को बढ़ाया जाए। कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बिजीखोरबा को निर्देशित किया गया कि बदुआ डैम से अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचा है या नहीं क्षेत्र भ्रमण कर प्रतिवेदित करेंगे। सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल के द्वारा बताया गया कि धोरैया प्रखंड के  गौरा एवं भट्टसार पंचायत में आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण नलकूप की मरम्मति नहीं कराई जा सकी है। शंभूगंज प्रखंड के बिरनौदा पंचायत में नलकूप की मरम्मति नहीं होने के कारण अभी बंद है। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बांका एवं अमरपुर को निर्देशित किया गया कि जले/खराब ट्रांसफार्मर को अतिशीघ्र बदलकर मरम्मति कराएं ताकि विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न नहीं हो। तथा अपने स्टॉक में  अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा कर रखें ताकि जले/खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदला जा सके। इसके अलावे निर्देशित किया गया कि कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, अमरपुर, कटोरिया एवं बौंसी से समन्वय स्थापित कर उनके चार-चार कर्मी (इलेक्ट्रीशियन) को साथ में लेकर विद्युत आपूर्ति कार्य में सहयोग करायेंगे। ताकि निर्बाध रूप से की विद्युत आपूर्ति एग्री फीडर को उपलब्ध कराया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment