वीकेएसयू आरा से संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षा रत्न से किये जायेंगे सम्मानित!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-

आगामी 29 सितंबर को भभुआ शहर में विराजमान सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित होगा. सेमिनार के आयोजक शिक्षक अखिलेंद्र तिवारी ने बताया कि सेमिनार में सात श्रेणियों में विशेष पुरस्कार दिया जायेगा। सेमिनार को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी किया जा रहा है। आयोजित होनेवाले सेमिनार के दौरान वीकेएसयू आरा से संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य, भूमि दानदाता, प्रोफ़ेसर सहित अन्य लोग सम्मानित किया जायेगा।

  • सेमिनार में इन सात श्रेणियों में दिये जायेंगे विशेष पुरस्कार
  1. वल्लभ सम्मान- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रेरणा से स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के समस्त दानदाताओं को सेमिनार के समापन सत्र में वल्लभ सम्मान दिया जाएगा ।
  2. शिक्षा रत्न सम्मान- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्राचार्य गण को शिक्षा रत्न सम्मान से सेमिनार के उद्घाटन सत्र में सम्मानित किया जाएगा।
  3. एैक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड 2022- सेमिनार की आयोजन समिति के समस्त शिक्षकों को उद्घाटन सत्र में माननीय कुलपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा
  4. बिहार बंधु सम्मान 2022- कैमूर के प्रबुद्ध पत्रकारों को सेमिनार के उद्घाटन सत्र में सम्मानित किया जाएगा।
  5. देवी पद चौधरी सम्मान- भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार के सात शहीदों में सबसे कम उम्र के शहीद देवीपद चौधरी के नाम पर यह सम्मान सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के विशिष्ट छात्रों को सेमिनार के समापन समारोह में दिया जाएगा।
  6. प्रोफेसर परशुराम शर्मा सम्मान- सेमिनार में उत्कृष्टम शोध पत्र प्रस्तोता को सेमिनार के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
  7. कर्मवीर सम्मान- सेमिनार में कार्यरत सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को समापन समारोह में दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment