पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि खरीफ 2022 में अल्पवृष्टि के कारण सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर जिले में खरीफ फसलों का आच्छादन प्रभावित हुआ है। खरीफ फसलों के आच्छादन का लक्ष्य 51216 हे॰ के विरूद्ध मात्र 36845 हे॰ में ही यानि 72% क्षेत्र में रोपनी हो पाई है जिसमें से धान का आच्छादन लक्ष्य 48348 हे॰ के विरूद्ध 34798 हे॰ मात्र में आच्छादन हो सका है जो लक्ष्य का 72% है। शेष बचे भू-भाग में आच्छादन कर नुकसान को कम कर किसानों को राहत देने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले के लिए आकस्मिक फसल योजना के तहत् संकर मक्का 400 क्विं॰ लक्ष्य के विरूद्ध 84.96 क्विं॰, अरहर 50क्विं॰ लक्ष्य के विरूद्ध 50 क्विं॰ एवं मटर 115 क्विं॰ लक्ष्य के विरूद्ध 114.88 क्विं॰ बीज प्राप्त हुआ है। उक्त योजना के तहत् तोरिया बीज के लिए 80 क्विं॰ तथा अगात सरसों के लिए 100 क्विं॰ का प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध बीजों की प्राप्ति BRBN से अपेक्षित है जिसका आपूर्ति होने के उपरांत हीं वितरण किया जा सकेगा। उक्त सभी बीजों का वितरण शत्-प्रतिशत् अनुदान (निःशुल्क) पर किया जाएगा। बीज वितरण का कार्य प्रगति पर है।
उक्त योजनान्तर्गत बीजों का वितरण बिहार राज्य बीज निगम के ऐप पर OTP के माध्यम से किया जाना है। बीज प्राप्त करने हेतु किसानों को कृषि विभाग के https://dbtagriculture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन आवेदन करना होगा।
सभी किसान भाईयों से अपील है कि अपने पंचायत के कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार तथा प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी से सम्पर्क कर योजनानतर्गत नियमानुकुल बीज प्राप्ति हेतु आवेदन करें और प्राप्त बीज को अनिवार्य रूप से अपने खाली पड़े/परीत खेतों में रोपनी कर योजना का लाभ ले सकते हैं।




