पंकज कुमार जहानाबाद।
प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश जी के द्वारा आज कोविड 19 से प्रभावित परिवार गुंजा देवी, ग्राम खरोंज, पंचायत – कल्प को जीविकोपार्जन के लिए Care india, के सहयोग से दो बकरियां प्रदान की गई,इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को सलाह दिया की बकरी को अच्छे से सम्भाल कर रखें और इसे जीविकोपार्जन का साधन बनाये l साथ ही उन्होंने Care India के श्री नीरज सिन्हा, DRU Team Lead को इस अच्छे कार्य के लिए धन्यबाद भी दिया l इस सहयोग कार्यक्रम में प्रखंड विकास कर्मचारियों के साथ साथ Care India से निरू राणा, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार एवं विनोद कुमार उपस्थित थे l




