दरवाज़े पर बैठे व्यक्ति को बदमाशों ने मार दी गोली!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

जंदाहा थाना के सोहरथी गांव में अपने दरवाजे पर बैठे एक व्यक्ति को किसी अज्ञात अपराधी द्वारा दो गोली मारकर फरार हो गया । गोली लगने से गंभीर जख्मी व्यक्ति को परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में इलाज हेत पीएचसी जंदाहा ले जाया गया। गोली लगने से गंभीर जख्मी व्यक्ति की पहचान सोहरथी निवासी बृज किशोर सिंह उर्फ अनिल सिंह उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में की गई है। अपराधियों द्वारा उन्हें एक गोली सर में तथा दूसरा गोली कलेजा में मारा गया है। हालांकि जानकारी के अनुसार गोली लगने से जख्मी बृज किशोर सिंह उर्फ अनिल सिंह की मौत हो गई है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। घटना बुधवार की रात करीब 11:00 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृज किशोर सिंह उर्फ अनिल सिंह अपने दरवाजे पर अकेले बैठे थे। वही उनके घर की महिला परिजन अपने घर के अंदर थी। उसी दौरान किसी अपराधी द्वारा उनके दरवाजे पर पहुंच उन्हें दो गोली मारी गई जो एक गोली उनके सर में तथा दूसरी गोली कलेजा में लगी है। गोली की आवाज पर जब उनके घर से उनकी पत्नी एवं उनकी मां बाहर पहुंची तो वह गंभीर जख्मी अवस्था में छटपटा रहे थे। जबकि गोली मारने वाले अपराधी भाग निकले थे। जंदाहा थाना पुलिस एवं परिजन तथा ग्रामीण घटना की जानकारी प्राप्त करने में लगे हैं।

Join us on:

Leave a Comment