पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद में नगर परिषद के दैनिक सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर चले गए हैं। नगर परिषद के साफ सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर शहर के ठाकुरबाड़ी में धरना देकर जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वेतन बढ़ाने की मांग की। साफ सफाई कर्मियों का कहना है की जब तक हमारी मांग सरकार नही मानती है तब तक शहर की साफ सफाई नही करेंगे। नाराज दैनिक सफाई कर्मचारियो का कहना है की नगर परिषद के अधिकारी हर बार मजदूरों में बढ़ोतरी किए जाने का आश्वासन देते है पर ना ही स्थाई कर रहे है और ना ही दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी कर रहे है। साथ ही उन्होंने नगर परिषद के ठीकेदारों की हटाने की मांग की है। दैनिक साफ सफाई कर्मचारियों का कहना है कि महीने में 30 दिन काम लिए जाते है लेकिन हमलोगों को 26 दिन की ही मजदूरी मिलती है। ऊपर के बरसात के दिनों में बारिश में काम लिया जाता है। जिससे तबियत खराब होने का भी डर रहता है। कर्मियों ने धरना प्रदर्शन के जरिये मांग की है कि हमलोगों का 12 हजार रुपये महीना और रविवार को अवकाश दिया जाय। अगर हमलोगों की मांग पूरी नहीं की गई तो उनका अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। गौरतलब है कि सफाई कर्मियों के हड़ताल से शहरों की सड़को और नालियों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
Byte – लालती देवी,दैनिक सफाई कर्मी




