डिवाइडर पर चढ़ी कैदी वान, 40 जवान थे सवार, बाल बाल बची जान

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार :-

पटना में कैदी वाहन में सवार पुलिस के 40 जवान एक बड़ी हादसा के शिकार होने से बाल-बाल बचे।पटना के गौरीचक के पास पुलिस जवान से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी।
किसी तरह जवानों ने गेट खोल बाहर निकल अपनी जान बचाई।

एंकर۔۔ पटना में मंगलवार को पुलिस जवान की वाहन एक बड़ी हादसे का शिकार होते-होते बाल बाल बचे। इस हादसे में लगभग 40 जवान सुरक्षित वाहन से बाहर निकल आएं। घटना के बाद जवानों ने अधिकारियों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के पास की है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गया से चलकर पटना आ रही एक कैदी वाहन पर लगभग 40 जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही गाड़ी पटना के गौरीचक पावर स्टेशन के नजदीक पहुंचे अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो बीच डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में काफी जोर की आवाज हुई और वाहन में जवान किसी अनहोनी की घटना से आनन-फानन में वाहन का गेट खोलने का प्रयास करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस जवान कैदी वाहन के गेट खोल कर जल्दी जल्दी बाहर निकले। इस बीच वाहन के इंजन से तेजी से सड़क पर मोबिल का रिसाव होने लगा। लोगों ने बताया कि अगर इस गाड़ी में मोबिल के रिसाव से आग लगती तो एक बड़ी हादसा हो सकती थी। घटना के बाद जवान घंटो सड़क के किनारे बैठे रहे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इतनी बड़ी हादसे की सूचना गौरीचक थाना को नहीं लगी जबकि घंटो घटनास्थल पर अफरा तफरी मचा रहा।
कुछ दिन पूर्व इसी गौरीचक इलाके में मुख्यमंत्री के कारकेड पर लोगों ने सड़क जाम के दौरान हमला कर दिया था। जिसमें मुख्यमंत्री कारकेड में लगी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। कारकेट में मुख्यमंत्री काफिले के साथ नहीं थे।
इतने बड़े हादसे के बावजूद भी गौरीचक थाना की पुलिस अभी तक सजग नहीं हुई है।पुलिस जवान ने बताया कि जानवरों की तरह कैदी वाहन में पुलिस जवानों को सुरक्षा के लिए इधर-उधर भेजा जाता है ۔۔जिस तरीके से बस दुर्घटना हुई है गेट नहीं खुल रहा था ۔۔आग लग जाती बस में तो कोई जवाब नहीं बच पाते /

बाइट۔۔ पुलिस जवान चश्मदीद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें