शिक्षिका ने प्राचार्या पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, DEO के कहा होगी जाँच!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में एक शिक्षिका ने अपने प्राचार्या पर लगाया प्रताड़ना का आरोप इस दौरान में ही उक्त शिक्षिका फूट-फूटकर रोई और बोलीं रोज-रोज के इस प्रताड़ना से बहुत ही डिप्रेशन में हूं,DEO ने कहा अब तक नही मिली शिकायत जांच करवाकर किया जायेगा करवाई।।

मुजफ्फरपुर जिले से एक सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका का वीडियो सामने आया है जिसमे एक महिला टीचर फूट-फूटकर रो रही है और वो महिला शिक्षिका ने अपने स्कूल की प्राचार्य पर प्रताड़ना का एक आरोप लगाया है टीचर ने बताया कि उसे स्कूल में प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वह डिप्रेशन में चल रही है और इससे बेहद ही परेशान चल रही है उक्त वीडियो जिले के सकरा प्रखंड क्षेत्र के मुरा हरलोचनपुर पंचायत के एक प्राथामिक स्कूल का बताया गया है जिसमे शिक्षिका सविता कुमारी ने आरोप लगाया कि उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें बोला जाता है कि आप स्कूल में क्यों आई और यहां टीचर की आवश्यकता नहीं है अब आप कहीं और चले जाएं यही नहीं बल्कि जबरन फील्ड में भी भेजा गया जिसके बाद से वे वहां भी गई बच्चों के अभिभवकों से भी बात किया ताकि बच्चे स्कूल में बढ़े फिर भी परेशान किया जाता है।।

बाइट सविता कुमारी पीड़िता शिक्षिका

वही इस मामले में सभी आरोपों पर स्कूल की प्राचार्य सुधा कुमारी ने कहा कि वे किसी को प्रताड़ित नहीं करती हैं और उनपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है शिक्षिका झूठ बोल रही हैं हम किसी की भी प्रताड़ित करने का काम नही करते हैं और जो भी उक्त शिक्षिका के द्वारा आरोप को लगाया गया है वो बेबुनियाद है।।

बाइट सुधा कुमारी प्राचार्या प्राथमिक विद्यालय मुरा हरलोचनपुर

Join us on:

Leave a Comment