गंगा के जलस्तर में तेजी, हालात का जायजा लेने बड़हिया पहुंचे डीएम संजय कुमार सिंह!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-


गंगा एवं सहयोगी नदी किऊल ,हरूहर मे बढ़ रहे जलस्तर से लोगो को हो रही परेशानी के बाद डीएम संजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी आज बाढ़ प्रभावित बड़हिया प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया।और लोगो की समस्याओं से रूबरू हुए।और हर संभव मदद का भरोसा दिया।मौके पर एसडीएम संजय कुमार, एएसडीएम राकेश कुमार भी मौजूद रहे।डीएम संजय कुमार ने बड़हिया प्रखंड के खुटहापूर्वी, खुटहा पश्चिमी, जैतपुर बड़हिया दौरा किया।स्थानीय लोगो ने डीएम से नाव,पशुचारा,दवा की मांग की है।डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार जलस्तर मे वृद्धि तेजी से हो रही है।जिला प्रशासन बाढ़ निपटने की पूरी तैयारी कर रही है।जिलाधिकारी ने बड़हिया में बाढ़ राहत स्थल के व्यवस्था का जायज़ा लेकर इओ अमित कुमार को जल्द से जल्द साफ सफाइ, चापाकल शौचालय व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ अमरेन्द्र कुमार, बीडीओ विनय कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, समजिकार्यकर्ता सुजीत कुमार, सजीव कुमार, विशाल कुमार,अरुण सिंह,मुखीया मेघु कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख सियाराम सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment