गुंडे मवालियों की तरह बयानबाजी कर रहे हैँ उपमुख्यमंत्री – सम्राट चौधरी!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में भाजपा प्रमुख कार्यकर्ता की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष नेता सम्राट चौधरी उपस्थित हुए बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने एक प्रेसवार्ता कर महा गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ कर लठ बंधन सरकार बनाने का काम किया है। उपमुख्यमंत्री के द्वारा गुंडे की तरह बयान दिया जा रहा है हम सब को ठंडा कर देंगे। 2024 और 2025 में बिहार की जनता पूरे महागठबंधन को ठंडा कर देगी और इसको जवाब देगी। ऐसे सरकार के लिए जनमत जनता ने नहीं दिया था।

बिहार में कोई प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं कोई मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और देश में पूरी तरह अराजकता उत्पन्न करना चाहता है। कांग्रेस कहती हैं हम प्रधानमंत्री नहीं मानते हैं, आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी कह कि हम नही मानते हैं। इसके बावजूद बिहार के ठग बंधन के लोग बिहार को लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं राघोपुर में मुख्यमंत्री को नाव से जाने के सवाल पर कहा कि राघोपुर से पति पत्नी बेटे तीनों वहां से जीते वहां काम नहीं हुआ। आप समझिए लालू प्रसाद मुख्यमंत्री बन जाए प्रधानमंत्री बन जाएं उसके बावजूद राघोपुर का विकास नहीं होगा। जब एक विधानसभा की चिंता कोई मुख्यमंत्री नहीं कर सकता है वह बिहार की विकास की चिंता कर ही नहीं सकता है। भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा शेर है या अकेले ही सब पर काबू कर लेगा
बाईट- सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री सह प्रतिपक्ष नेता बिहार विधान परिषद

Join us on:

Leave a Comment