लालू जल्दी ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी कर लेंगे – सुशील मोदी!

SHARE:

पंकज कुमार :-

जहानाबाद पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि बहुत जल्द ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी इच्छा को पूरा करते हुए पुत्र तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री केरूप में ताजपोशी कर लेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी राजद के पास महज 7 विधायकों की जरूरत है और सदन में स्पीकर भी राजद का है, ऐसी स्थिति में जल्द ही नीतीश कुमार के पास से सीएम की कुर्सी छीनने वाली है ।उन्होंने कहा मुंगेरीलाल जैसे पीएम बनने का सपने देखने वाले नीतीश कुमार को पीएम तो क्या आप सीएम की कुर्सी भी कुछ दिनों के लिए रह जाएगी। मोदी ने आगे कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर बिहार आने वाले हैं तेलंगाना में भाजपा के बढ़ते जनाधार से परेशान हैं केसीआर गैर भाजपा एवं गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने का सपना देख रहे हैं ऐसी स्थिति में पीएम के कितने प्रत्याशी होंगे अंदाजा लगाया जा सकता है। सुशील कुमार मोदी ने जोर देते हुए कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ भाजपा ने मुख्यमंत्री का कुर्सी नीतीश कुमार को सदन में कम सीट रहते हुए भी दिया था उस आशा और विश्वास पर विश्वासघात करने का काम मुख्यमंत्री ने किया है और जहां वे गए हैं वहां उनकी कुर्सी सुरक्षित रहने वाले नहीं है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद नीतीश कुमार को क्या नहीं कहे हैं और नीतीश कुमार भी लालू प्रसाद एवं उनके पुत्र को क्या नहीं बोला है क्योंकि लालू प्रसाद को नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं है। ऐसी स्थिति में राजद सुप्रीमो अपने पुत्र को कभी भी मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी कर सकते हैं ।

बाइट सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद भाजपा

Join us on:

Leave a Comment