पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-
बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी करने गए एसडीओ सहित चार विद्युत कर्मियों को बंधक बनाकर युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पीटा!
-टाउन थाना क्षेत्र के एकलव्य कॉलेज के समीप विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी करने गई बिजली विभाग के एसडीओ सहित चार कर्मियों के साथ युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह- सैमसंग दुकान के संचालक ने बंधक बनाकर मारपीट की। बंधक विद्युत कर्मियों को छुड़ाने पहुंचे टाउन थाने के अवर निरीक्षक के साथ भी बदसलूकी की।
इस घटना में विद्युत विभाग के एसडीओ सहित 5 लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर विद्युत विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। कि शहर के बोधवन तालाब रोड स्थित सैमसंग शोरूम में चोरी कर विद्युत का उपयोग किया जा रहा है। सूचना के बाद एसडीओ, एसटीएफ एसडीओ लोकनाथ , जूनियर इंजीनियर पप्पू कुमार तथा नीरज कुमार ने शहर के बोधवन तालाब चौक से पहले सैमसंग शोरूम में चेकिंग के लिए पहुंचे।

जैसे ही टीम अंदर प्रवेश की तभी वहां मौजूद सैमसंग शोरूम के मालिक चंदन साह ने उक्त कर्मियों को दुकान के अंदर प्रवेश करने से रोका। हालांकि इस दौरान विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने अपना परिचय दिया लेकिन व्यवसाई नही माना और सभी के साथ हाथापाई पर उतारू हो गया।
पदाधिकारियों ने भी सख्ती दिखाते हुए दुकान के अंदर प्रवेश किया और चेकिंग की जिसमें गलत तरीके से विद्युत का उपभोग करते पाया गया। एसडीओ ने बताया कि जांच दल टीम द्वारा बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर शो रूम के संचालक चंदन साह, कुंदन साह, सागर कुमार, पवन कुमार ने एसडीओ मिथिलेश कुमार, एसटीएफ एसडीओ लोकनाथ , जूनियर इंजीनियर पप्पू कुमार तथा नीरज कुमार को दुकान के अंदर शटर बंद कर 30 मिनट तक बंधक बनाकर मारपीट की । इस दौरान उनलोगों ने पदाधिकारी के गले से सोने के गहने मोबाईल,जरूरी कागजात भी छिन लिया।
बाईट – 01 मिथलेश कुमार विद्युत विभाग एसडीओ
बाईट -02 श्यामल किशोर साह अवर निरीक्षक टाउन थाना




