वन प्रमंडल दो के जटाशंकर रोहुआ ग्रासलैंड के पास मिला तेंदुआ का शव।

SHARE:

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-

वीटीआर मे मिला तेंदुआ का शव।

रविवार की देर शाम मिला शव,सुचना पर पहुंचे अधिकारी।

तेंदुआ के चेहरे व शरीर पर मिले गहरे जख्म के निशान।

वीटीआर प्रशासन ने तेंदुआ के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम मे जुटा।

दुसरें जानवरों की से भिडंत या शिकार मे तेंदुआ की मौत की आशंका।

बेतिया पश्चिम चंपारण/ वाल्मीकि नगर

वाल्मीकि नगर। वीटीआर के वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वनक्षेत्र के जटाशंकर रोहुआ ग्रासलैंड के पास रविवार की देर रात एक तेंदुआ की शव मिलने से वन विभाग की अधिकारियों की बेचैनी बढ़ा दी है।तेंदुआ की मौत कैसे हुई है इन कारणों की अभी स्षप्ट खुलासा नहीं हो पाई है।लेकिन प्रथमदृष्टया तेंदुआ के शरीर पर गहरा जख्म का निशान होने से यह प्रतीत हो रहा है कि तेंदुआ की मौत बाघ या किसी अन्य दुसरे जानवर के आपसी भिडंत के कारण हुई हो शिकारी द्वारा शिकार मे तेंदुआ की मौत हुई हो। इस संबंध मे पुछे जाने पर। वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डाक्टर नेशामणी ने बताया की वाल्मीकिनगर वनक्षेत्र के जंगल मे तेंदुआ की मौत हुई है।तेंदुआ के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुआ की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। निदेशक ने बताया कि फिलहाल प्रथमदृष्टया तेंदुआ की शरीर पर गहरे जख्म के निशाना मिले हैं जिससे उसकी मौत बाघ या किसी अन्य हिंसक जानवर के आपसी भिड़त मे हुई हो ऐसे प्रतीक हो रहे हैं।तेंदुआ के बिसरा को जांच के लिए देहरादून व बरेली के प्रयोगशाला मे भेजा जायेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुआ के मौत का स्पष्ट खुलासा होगा।घटनास्थल पर निदेशक डाक्टर नेशामणी के०,डीएफओ नीरज नारायण, वनक्षेत्र अधिकारी रौबिन आनंद, पशु चिकित्सक डाक्टर मनोज कुमार टोनी, संजीव रंजन आदि वनकर्मी मौजूद रहें।

वीटीआर मे हुई जंगली जानवरों की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा अधर मे।

वीटीआर के वनक्षेत्रों मे दो दशक मे हुई गैंडा, बाघ, तेंदुआ समेत आदि जंगली जानवरों की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट अधर मे पड़ा हुआ है। जिसकी खुलासा अभी तक नहीं हो पाई है की किस जानवर की मौत कैसे और किन कारणों से हुई है।हर जानवर की बिसरा को जांच के लिए देहरादून, बरेली आदि अन्य प्रयोगशाला मे भेजा जाता है जिसका रिपोर्ट का खुलासा अभी तक नहीं हो पाई है।

Join us on:

Leave a Comment