भोरे में बच्ची से हुए गैंगरेप के मामले में 24 घण्टे के अंदर दो गिरफ्तार!

SHARE:

अनुज पांडेय की रिपोर्ट :-

संवाददाता, भोरे

भोरे में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई गैंगरेप की घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. जिनसे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है. बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में मक्के की खेत में गई एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने लड़की पता लगा कर उसके बयान के आधार पर बैरौना गांव के रघु मांझी, लुहसी गांव का आशिक मंसूरी और पियरौटा गांव का संदीप साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली. घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई. इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल पियरौटा के संदीप साह और बैरौना गांव के रघु मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस कांड में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी है.

Join us on:

Leave a Comment