ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
नालंदा – हॉक जवान को डीएसपी का फरमान कहा बदमाशों में ख़ौफ़ व नागरिकों को कराएं सुरक्षा का अहसास, हर वक्त रहें चौकन्ना।
पिछले कुछ दिनों से शहरी इलाके में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर थाना परिसर में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने शहरी क्षेत्र में तैनात क्विक मोबाइल के जवानों को जिम्मेवारी का पाठ पढ़ाया । मौके पर उन्होंने कहा कि वर्दी धारी पर लोगों का बहुत भरोसा रहता है । ऐसे में हम लोगों के बीच कुछ ऐसा करें जिससे हमारी छवि की अलग पहचान बन जाए। आम लोगों में पुलिस का भरोसा और बदमाशों में खौफ हो ऐसा करके दिखाए । आने वाले महीनों में कई पर्व त्योहार है इसको लेकर विशेष चौकन्ना रहने की जरूरत है । रात्रि में वैसे जगहों पर विशेष नजर बनाए जहां गश्ती की गाड़ी नहीं जा पाती हैं |

शक होने पर रोक टोक और वाहन चेकिंग कर तसल्ली के बाद ही किसी को जानें दें | आपके द्वारा पूर्व में कई अच्छे कार्य भी किए गए हैं जिसके कारण कई बदमाश आज सलाखों के पीछे हैं | अच्छे कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कृत भी किया जायेगा | शराब और बालू माफियाओं पर इस तरह कहर बनकर टूटिये कि आपको देखते ही ऐसे लोग कोसों दूर भाग जाए ।

अपने अपने क्षेत्र में सूचना संकलन , फरार आरोपियों , शराब और बालू के अबैध धंधे से जुड़े लोगों पर नजर रखे । उन्होंने जवानों को कहा कि बिना सूचना के गायब रहने और शराब या बालू के धंधे से जुड़े लोगों से सांठगांठ बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । हालांकि सदर डीएसपी के पाठ पढ़ाते हैं महज कुछ ही घंटों के अंदर बिहार थाना क्षेत्र इलाके से महज 200 मीटर की दूरी पर 15 लाख की चोरी हो गई
बाइट।डॉ सिबली नोमानी सदर डीएसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




