प्रशांत कुमार की रिपोर्ट:-
बेगुसराय जिला पत्रकार संघ के मंझौल अनुमंडल इकाई की त्रमासिक बैठक छौराही प्रखंड के अंबेडकर चौक प्रखंड के बर्मा भारत गैस एजेंसी कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला पत्रकार संघ के मंदसौर अनुमंडल इकाई के अध्यक्ष जय शंकर शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण और विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार उपस्थित हुए। बैठक में आए हुए अतिथि एवं संघ के सदस्य व पत्रकार को अध्यक्ष भाजपा किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सह बर्मा भारत गैस एजेंसी प्रोपराइटर रामकुमार वर्मा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया बैठक में जिला पत्रकार संघ के कार्यकलाप की समीक्षा करते हुए संघ की मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में एक पत्रकार दो संघों में ना रहे उस पर चर्चा करते हुए अवसरवादी से सावधान रहने सलाह दी गई चेरिया बरियारपुर से पुराने एवं चर्चित पत्रकार रजनीश कुमार और नीरज कुमार को जिला पत्रकार संघ में शामिल होकर संघ की सदस्यता ग्रहण किए संघ के अध्यक्ष विनोद कारण कोषा अध्यक्ष प्रशांत कुमार उपस्थित संघ के सदस्य पदाधिकारियों ने शामिल हुए साथियों को अंग वस्त्र और माला से सम्मानित किया गया। बैठक में जिला पत्रकार संघ की मजबूती पर भी विस्तार से चर्चा किया गया बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया जो साथी पत्रकार संघ के प्रति समर्पित हैं उनके लिए संघ आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक मदद के लिए संघ संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तत्पर सहयोग में आगे रहेगा। तिमाही बैठक में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, मोहम्मद अब्दुल्ला, बिरेंद्र प्रसाद सिंह, बलराम चौधरी, नेहा कुमारी, शिवम कुमार, कुमार गौरव, श्याम कुमार महतो, चंद्र किशोर पासवान, इंतसार आलम, इंतखाब आलम, अजय कुमार, पाठक समेत दर्जनों पत्रकार बैठक में उपस्थित हुए।
बाईट:-विनोद कर्ण अध्यक्ष जिला पत्रकार संघ




