जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-


नरकटियागंज।
जमीन देने के नाम पर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर ली गयी है।मामले में लौरिया थाना के सिसवनिया वृत्ति टोला गाँव निवासी उपेंद्र पाठक ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में हरदिया गाँव निवासी चंद्र मणि राय व कमल किशोर तिवारी को नामजद किया गया है। आरोप लगाया है कि चंद्र मणि राय उसका परिचित है।

जमीन दिलाने के नाम पर वह कमलकिशोर तिवारी के पास ले गया। लौरिया रोड के एक जमीन को लेकर बातचीत हुई और उसने जमीन के एवज में उसे लगभग 18 लाख रुपए दे दिए। छह माह बाद रजिस्ट्री होनी थी।रजिस्ट्री के समय आरोपित टाल मटोल करने लगे। रजिस्ट्री के दिन वह रजिस्टार आफिस भी पहुँच गया।किन्तु आरोपित जमीन रजिस्ट्री करने नही आए। उसने बताया है कि आरोपितों ने उससे पैसे लेकर धोखाधड़ी की है।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment