नोएडा :- भ्रष्टाचार की इमारत “ट्विन टावर” महज कुछ सेकंड में जमींदोज!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

स्काईटेक बिल्डर्स के द्वारा बनाया गया ट्विन टावर को आज ध्वस्त कर दिया गया, 3760 किलोग्राम बारूद का प्रयोग कर 9000 से अधिक छेद करके बारूद डालकर इस इमारत को दिन के ठीक 2:31 बजने पर ध्वस्त किया गया. स्काईटेक ने कोर्ट में यह दलील दी कि उन्हें काफी पैसे लग गए हैं इसलिए इसे गिराया ना जाय, हालांकि यह सभी पैसे जनता के थे और अभी के मूल्य से आंका जाए तो इसकी कीमत 800 करोड़ रुपए थी परंतु कोर्ट ने इसे अवैध माना और इसे ध्वस्त कर देने का आदेश जारी किया. कोर्ट कोर्ट के आदेश के बावजूद इसे ध्वस्त करने में पूरे 1 वर्ष का समय लग गया और आज भ्रष्टाचार का यह ट्विन टावर जमींदोज हो गया इसे ढहाने में महज 14 सेकेंड का वक्त लगा, इसके आसपास के इलाकों को पहले ही खाली करा लिया गया था ताकि कोई जान माल की क्षति ना हो और अभी तक किसी भी प्रकार के क्षति की कोई खबर नहीं आई है, जैसा कंपनियों के द्वारा प्लान किया गया था ठीक उसी तरह से सुरक्षित इस टावर को ध्वस्त किया गया, ऐसा पहली बार हुआ है जब हिंदुस्तान में किसी इतने बड़े इमारत को इस तकनीक के सहारे बारूद से ध्वस्त किया गया हो वह भी बिना किसी जान माल की हानि के. ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण से आने वाले दिनों में जो बिल्डर्स जनता के पैसे लूटते हैं और उन्हें धोखा देते हैं उन्हें बड़ी सबक मिलेगी.

Join us on:

Leave a Comment