पंकज कुमार जहानाबाद :-
जहानाबाद उत्पाद विभाग के द्वारा शराब के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से उन 39 लोगों को शराब बेचने एवं शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भारी संख्या में हुई शराब के मामले में गिरफ्तारी को उत्पाद विभाग बड़ी सफलता मान रही है। इन लोगों के पास से महुआ से निर्मित 23 लीटर शराब भी बरामद किया गया है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिला था कि विभिन्न जगहों पर शराब की तस्करी की जा रही है साथ ही साथ भारी संख्या में शराब पीने के लिए लोगों का जमावड़ा लग रहा है ।पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर कुल 39 लोगों कोगिरफ्तारी किया। जिसमें 16 लोग शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 23 लोग शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने टेनी बिगहा, जगपुरा, दौलतपुर ,तीताई बीघा बभना हाजीपुर आदि जगहों से गिरफ्तार किया है ।इस बाबत उत्पाद अधीक्षक अश्विनी कुमार का कहना है कि गिरफ्तार किए गए 39 लोगों में 5 महिला तस्कर भी शामिल हैं। पूरे जिले में विशेष छापामारी अभियान शराब के खिलाफ चलाया गया और विभिन्न थाना क्षेत्रों से सभी की गिरफ्तारी की गई है ।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि है छापामारी अभियान लगातार उत्पाद विभाग के द्वारा जारी रहेगा। बाइट उत्पाद अधीक्षक अश्विनी कुमार




