रंगरा पुलिस नें वाहन जांच के दौरान बरामद किया 300 Kg गांजा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला से एक बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा ओपी थाना क्षेत्र एनएच 31 पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक 12 चक्के ट्रक को रंगरा ओपी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पकड़ा । वही ट्रक पकड़े जाने के बाद इसकी जांच हुई तो ट्रक में बने तहखाने में करीब 3 क्विंटल (300 किलो) गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा था उसे रंगरा पुलिस ने बरामद किया है। वहीं मौके से ही रंगरा पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी दोनों को दबोच लिया है पूछे जाने पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि यह एक बड़ी उपलब्धि है । जो रंगरा ओ पी के थाना प्रभारी महताब खान एवं उनकी टीम की है वही 3 क्विंटल गांजे की खबर से इलाके में सनसनी का माहौल है ।

Join us on:

Leave a Comment