खेलने के क्रम में नहर में गिरा 12 वर्षीय बच्चा,डूबने से मौत!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में आज उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई ।मामला पीरो थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है जहां पर 12 वर्षीय मोहम्मद सादिक खान नामक एक बच्चा अपने घर से दुकान के लिए निकला था और खेलते खेलते गांव के नहर के तरफ चला गया जहां पैर फिसलने से युवक नहर में डूब गया ।घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तब तक काफी लेट हो चुका था और युवक की डूबने से मौत हो गई थी ।घटना के बाद परिजनों ने मृत बच्चे पर शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जहां मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया ।हालांकि पूर्व पुलिस ने परिजनों के बयान पर पिरो थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है। 
बाईट/-परिजन(मृत बच्चा)

Join us on:

Leave a Comment