पंकज कुमार जहानाबाद।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन शर्मा के अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर रामप्रवेश यादव जी के एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी के समक्ष सर्वसम्मति से रामाश्रय यादव उर्फ बिहारी यादव को लोजपा रामविलास मजदूर सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता आदरणीय चिराग पासवान जी का संकल्प है कि हमको बिहार को फर्स्ट बनाने का और बिहारी को फर्स्ट बनाने का अटल इरादा के साथ जनता के हर एक सुख दुख में उनके घर पहुंच रहे हैं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज की जो सरकार है अपनी कुर्सी बचाने में व्याकुल है ना उनको बिहार की चिंता है मैं उनको बिहारियों की चिंता है केवल अपने सप्ताह बचाने में पलटी मारने में महारथी हासिल किए हुए हैं आज जहरीली शराब से जहां लोगों की मृत्यु हो रही है उन लोगों को सरकार की कोई चिंता नहीं है अगर चिंता है तो हमारे नेता चिराग पासवान हर एक दुख दर्द में जनता के साथ जा रहे हैं मिल गए हैं और जितना बन रहा है उनका जन समस्याओं को दूर करने का कार्य कर रहे हैं हमारे नेता में मैं कोई जाति का भेद है ना कोई धर्म का भेद है इसलिए हम आप लोगों को कहना चाहते हैं कि जाति धर्म से उठकर आप लोग आदरणीय नेता चिराग पासवान जी का हाथों को मजबूत करें और जब उनका हाथ मजबूत होगा तो एक-एक बिहारियों का हाथ मजबूत होगा इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद अध्यक्षा रानी कुमारी ने कहा कि पूरे बिहार ही नहीं भारत का एक चिराग हैं और जनता इनको अपना भविष्य के रूप में देख रही है इसलिए सभी लोग मिलकर चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूत करें इस मौके पर जिला प्रधान महासचिव छोटे लाल पासवान सविता आनंद शर्मा प्रिंस पासवान आनंद कुमार श्यामा कांत शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




