बालू खनन को लेकर गोलीबारी, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले में एक बार फिर से बालू खनन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई मैं गोलीबारी की सूचना भोजपुर पुलिस को जैसे ही मिली वैसे ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। मामला कोईलवर थाना क्षेत्र के मानचक बालू घाट की है जहां पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्ष के बालू माफियाओं में गोलीबारी होनी है ।पुलिस कप्तान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर इलाके को घेर लिया और वहां से एक नाव पर 5 315 बोर का राइफल और 200 गोलियां बरामद किया। इस बरामदगी के दौरान सभी बालू माफिया वहां से भागने में फरार रहे। लेकिन पुलिस ने एक को खदेड़ कर पकड़ लिया जो मानाचक का रहने वाला है ।पुलिस अभी बरामद हथियारों की तफ्तीश में लगी हुई है कि आखिर ये हथियार किनके हैं और कौन लोग इस गोलीबारी में शामिल होने वाले थे ।पुलिस के इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। 
बाईट/-संजय सिंह(एस पी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment