जीविका द्वारा आयोजित रोजगार मेले का डीएम ने किया उद्घाटन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने जीविका द्वारा आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। डीपीएम जीविका श्रीमती रागिनी कुमारी द्वारा बताया गया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत जीविका जिला परियोजना समन्वयन इकाई जहानाबाद के द्वारा प्रखंड मैदान, काको में ग्रामीण युवा युवतियों को प्रारंभिक स्तर के सीधे रोजगार कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार या कौशल प्रशिक्षण के बाद स्वरोजार के अवसर को उपलब्ध करवाने के लिए इस एकदिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया है। मेले में कुल 17 कंपनियों के द्वारा अपना अपना स्टॉल लगाया गया था।
मेले में कुल 1386 अभ्यार्थी ने पंजीयन करवाया जिसमें से कुल 462 अभ्यार्थी का चयन कर प्रस्ताव पत्र दिया गया वही 462 अभ्यार्थी को प्रथम स्टार में चयनित कर आगे के चरण के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया ।
मेले के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 380 एवं ग्रामीण प्रशिक्षण स्वरोजगार संस्थान के लिए 100 आवेदन प्राप्त हुए।

Join us on:

Leave a Comment