रवि शंकर शर्मा :-
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा होंगे नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद, पार्टी कार्यालय में की गई बैठक में सभी भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना नेता चुन लिया जिसके बाद पार्टी ने विधानसभा को पत्र भेजकर इसकी सुचना दे दी है.
वहीं बिहार विधान परिषद के लिये भी नेता विरोधी दल पर सहमति बन गई है, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी होंगे विधान परिषद में नेता विरोधी दल!
भाजपा के द्वारा दोनों नेताओं के नाम की औपचारिक घोषणा के बाद दोनों नेताओं को बधाइयों का ताँता लगा हुआ है.




