आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव बरी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

हाजीपुर कोर्ट ने सबूतों के अभाव में यह फैसला सुनाया*

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बिहार की हाजीपुर अदालत ने आचार संहिता उल्लंघन एक मामले में बरी कर दिया है। उनपर सात वर्ष पूर्व चुनाव प्रचार के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी करने का आरोप लगा था। हाजीपुर सिविल कोर्ट का कहना है कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे लालू यादव को दोषी माना जाए। इसी वजह से उन्हें बरी करने का फैसला सुनाया गया।
यह मामला 2015 का है, जब विधानसभा चुनाव के दौरान हाजीपुर के गंगाब्रिज थाना इलाके के तेरसिया में एक सभा में भाषण के दौरान लालू यादव पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। बीते जून महीने में भी लालू यादव इस मामले में हाजीपुर कोर्ट में पेश हुए थे। तब उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए जज से कहा था कि वे निर्दोष हैं।

Join us on:

Leave a Comment