अमर्यादित बयानबाजी पर लगाम लगाएं सांसद वर्ना ठोस कार्रवाई करेगी प्रेस क्लब : संतोष सहाय!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट :-

भविष्य में अपनी अमर्यादित बयानबाजी पर लगाम लगाएं सांसद वर्ना ठोस कार्रवाई करेगी प्रेस क्लब : संतोष सहाय

  • सांसद के अमर्यादित बयानबाजी पर पत्रकारों ने जताया कड़ा विरोध जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा पत्रकारों के विरुद्ध किए गए अमर्यादित बयानबाजी पर मुंगेर प्रेस क्लब ने कड़ी आपत्ती जताई है। इसको लेकर बुधवार को मुंगेर प्रेस क्ल्ब की एक बैठक जिला संपर्क कार्यालय मुंगेर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुंगेर प्रेस क्लब के महासचिव संतोष सहाय ने कहा कि मुंगेर सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों के लिए इस तरह की अशोभनीय बातें करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका विरोध करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सांसद के इस व्यवहार को निंदनीय मानते हुए निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उन्हें यह सूचना उपलब्ध करवाई जाए की वे भविष्य में अपनी इस प्रकार की बयानबाजी पर पूरी तरह अंकुश लगाएं। अन्यथा मुंगेर लोक सभा क्षेत्र के पत्रकार इसपर किसी ठोस निर्णय लेने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मुंगेर प्रेस क्ल्ब के अध्यक्ष राणा गौरी शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार, कुमार कृष्णन, मनोज कुमार, विरेन्द्र सिंह, गोविंद कुमार, नीलकमल श्रीवास्तव, सुबोध सागर, चेतन झा, अभिषेक कुमार, सज्जन गर्ग, इम्तियाज आलम, मो. अतहर सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे। ज्ञात हो कि सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह द्वारा लखीसराय में सार्वजनिक मंच पर पत्रकारों के विरुद्ध अमर्यादित लहजे में अपने बयानबाजी के दौरान कहा गया कि पत्रकारों को शराब नहीं मिल रही है तो वे बौखलाहट में नीतीश कुमार का विरोध कर रहे हैं। इधर, मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने संासद के इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह द्वारा दिया गया बयान कि बिहार में शराब बंदी के कारण पत्रकार बौखला गए हैं, इसलिए नीतीश कुमार का विरोध करते हैं। यह कथन अत्यंत हीं अशोभनीय व निंदनीय है। पत्रकार लोकतंत्र के एक मजबूत स्तंभ है। पत्रकार समाज को दिशा और दिशा दिखाते हैं । पिछले दरवाजे से सत्ता में आने पर जो नशा श्रीमान राष्ट्रीय अध्यक्ष को चढा है, उसे प्रदेश की जनता देख रही है। सत्ता के नशे में मर्यादा को भी लांघ दिया, यह अशोभनीय है।

Join us on:

Leave a Comment