आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
आरा मंडल कारा में कई कांडों का वांछित अपराधी नईम मियाँ और एक अन्य बंदी ने मंडल कारा के अधीक्षक और सिपाहियों पर बर्बरता का आरोप लगाया है।इस आरोप के बाद आरा मंडल कारा आज विवाद के घेरे में आ गया है। आरा जेल में बंद कैदी नईम मिया ने जेल अधीक्षक पर लगाया गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की आरा मंडल कारा के अधिक्षक के द्वारा मुझे मारने का साजिश रचा जा रहा है,। मुझे सेल में बंद करके बहुत पीटा गया जिसका साक्ष मेरे शरीर पर डंडे का निशान से पता चलता है, कुख्यात नईम मियां ने बताया कि मैं कई बीमारियों से ग्रसित हूं मेरा इलाज जेल अधीक्षक द्वारा नहीं कराया जा रहा है,और मुझे खाना पीना भी नहीं दिया जा रहा है, जेल अधीक्षक जेल में अपनी मनमानी करते हैं और उनके खिलाफ जाने पर जान से मारने का धमकी भी देते हैं, जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ मैंने विभाग में उनकी शिकायत की थी,इसी शिकायत को लेकर जेल अधीक्षक हम से बदला ले रहे हैं और मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं,।कुख्यात की बहन ने भी मंडल।कारा पर गंभीर आरोप लगाये हैं जबकि एक अन्य बंदी ने मंडल कारा में पिटाई का आरोप लगाया है।हालांकि नईम मियां की वकील ने आरा सिविल कोर्ट में इसके खिलाफ अर्जी दाखिल कर दी है।इस आरोप के बाद आरा मंडल कारा के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।हालांकि आधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि नही हो पाई है।फिलहाल कुख्यात नईम मियां को आरा सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
बाईट/-कुख्यात नईम मियाँ
बाईट/-नईम मियाँ की बहन
बाईट/-जेल से रिहा बंदी
बाईट/-वकील नईम मियाँ




