रवि शंकर शर्मा :-
बाढ़ के बेलछी प्रखंड अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव में मंगलवार की रात्रि गांव के बोरिंग पर धान का खेत पटवन करने के दौरान किसान नंगे तार की चपेट में आ गया जिससे किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई मृतक किसान 47 वर्षीय उपेंद्र महतो के मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद परिजन लाश गांव लेकर चले गए किसान की मौत के बाद इलाके में मातम का माहौल पसरा हुआ है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नंगा तार गिरा हुआ था जिसकी चपेट में किसान आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की /
वाइट– मृतक का पुत्र




