ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
रोटी सब्जी खाने के बाद अचानक 7 लोगो की हालत बिगड़ी. महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती. सभी एक ही परिवार के.
रात में रोटी सब्जी खाते ही एक के बाद एक 7 लोगो की तबियत बिगड़ने से अफरातफरी मच गई. स्थानिए लोगो द्वारा सभी बीमार लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. मामला देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से है. जहां फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जंहा सभी बीमार का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि रात का खाना खाने के बाद अचानक सभी को तबियत बिगड़ने लगी. जिसके बाद अनान फ़ानन में इलाज के लिए महनार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. बीमार पड़े लोगो मे महिलाएं और बच्चे भी शामिल है. बीमार का इलाज कर रहे डॉ. ज्योति ने बताया कि इलाज किया जा रहा है सभी पर ध्यान देने की जरूरत है. वही इस संबंध बीमार के परिजन सतेंद्र भगत ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद अचानक दस्त व कै सुरु होने लगी और धीरे धीरे परिवार के कई अन्य लोगो का तबियत बिगड़ने लगा. फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा. सभी ने रात में आलू भिंडी की सब्जी और गेहूं की रोटी खाई थी. जिसके थोड़ी देर बाद ही तबियत बिगड़ गई.
बाइट- सतेंद्र भगत, परिजन.




